दिल्ली में 97 केस सामने आए, मरकज से निकले 1107 लोगो को क्वारंटाइन में भेजा - सीएम केजरीवाल
नई दिल्ली । दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविद केजरीवाल ने कहा कि अभी तक दिल्ली में कुल 97 केस सामने आए हैं।
इसमें 5 लोग ठीक होकर घर चले गए। दो लोगों की मौत हो चुकी है और एक व्यक्ति सिंगापुर चला गया है। अब दिल्ली में 89 केस हैं। इनमें से एक मरीज वेंटिलेटर पर है, जिसकी हालत गंभीर है। दो लोग आॅक्सीजन पर हैं। अन्य 86 लोगों की हालत स्थिर है। हमें उम्मीद हैं यह सभी लोग जल्द ठीक हो जांएगे। मै दुआ कर रहा हूं कि वेंटिलेटर पर जो हैं, वह भी जल्द ठीक हो जाएं।
इसमें 5 लोग ठीक होकर घर चले गए। दो लोगों की मौत हो चुकी है और एक व्यक्ति सिंगापुर चला गया है। अब दिल्ली में 89 केस हैं। इनमें से एक मरीज वेंटिलेटर पर है, जिसकी हालत गंभीर है। दो लोग आॅक्सीजन पर हैं। अन्य 86 लोगों की हालत स्थिर है। हमें उम्मीद हैं यह सभी लोग जल्द ठीक हो जांएगे। मै दुआ कर रहा हूं कि वेंटिलेटर पर जो हैं, वह भी जल्द ठीक हो जाएं।
जब दिल्ली में दो-तीन दिन में केस बढ़ने लगे तो हम लोगों ने इन 97 केस का विश्लेषण किया है कि कहीं दिल्ली में कोरोना केस बढ़ने तो नहीं लगा है। विश्लेषण में पाया गया कि इन 97 केस में 24 केस मरकज के हैं। 41 केस विदेशों से आए यात्रियों के हैं, जो विदेशों में हमारे देश के लोग रह रहे थे, पिछले दो महीने में उन्हें भारत लाया गया। जबकि 22 केस ऐसे हैं, जो विदेश से आए लोगों के संपर्क में आने से बढ़े हैं। यह सभी लोग उनके परिवार से हैं।
अभी 10 केस की हम जांच कर रहे हैं कि वह किन कारणों से हुए हैं। फिलहाल दिल्ली में स्थानीय संक्रमण निंयत्रण में है। अभी भी सामुदायिक फैलाव नहीं हुआ है। हालांकि कोरोना के मामले बढ़े हैं।
- मरकज से निकले 1107 लोग क्वारंटाइन में भेजा
सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस बीच मरकज का जो पूरा सिलसिला हुआ है और जिन लोगों को निकाला है, हो सकता है कि उसमें बहुत सारे केस एक-दो दिन में पाॅजिटिव आएं।
बताया जा रहा है कि 12 और 13 मार्च के आसपास किसी धार्मिक कार्यक्रम के लिए देश-विदेश से बहुत सारे लोग एकत्र हुए थे।
उस धार्मिक कार्यक्रम के बाद कई लोग चले गए और काफी लोग रूक गए।
अब जब पता चला है, तो उन्हें कल-परसों से वहां से निकाला जा रहा है। वहां पर जितने लोग निकाले गए हैं, उनमें से अभी कुछ लोगों की जांच रिपोर्ट आई है।
जिसमें से 24 लोगों मे कोरोना पाॅजिटिव पाया गया है। अभी तक 1548 लोगों को मरकज से निकाला जा चुका है। उन 1548 लोगों में से 441 लोगों में कोरोना के लक्षण मिले थे।
किसी को खांसी या किसी को बुखार था। उन सभी को अस्पतालों में पहुंचा दिया गया है। उन सभी की जांच हुई है।
इसके अलावा 1107 लोगों में कोरोना के लक्षण नहीं पाए गए हैं और सभी लोगों को क्वारंटाइन में भेज दिया है।

Comments
Post a Comment