भाजपा फ़्लोर टेस्ट पर तो कर रही खूब बात, परन्तु बंधक 16 विधायक पर चुप क्यों - कमलनाथ।
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा है कि विधानसभा में फ्लोर टेस्ट के लिये हम तैयार है बशर्ते पहले बेंगलुरू में भाजपा द्वारा बंधक बनाए गए 16 विधायकों को स्वतंत्र तो करा जाय।
कमलनाथ ने यह बात आज मुख्यमंत्री निवास में आयोजित कांग्रेस विधायक दल की बैठक में कही।
मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अवैधानिक रूप से सत्ता हासिल करने के लिए छटपटा रही है। वह फ़्लोर टेस्ट पर तो ख़ूब बात कर रही है लेकिन बंधक 16 विधायक पर वो चुप क्यों है ?
भाजपा न्यायालय में गयी है। हमें न्यायालय पर पूरा विश्वास है , पूरा भरोसा है । न्यायालय में हम अपना पक्ष मजबूती से रखेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बेंगलुरू में 16 विधायकों को बंधक बनाकर ,षड़यंत्रपूर्वक एक संवैधानिक संकट पैदा करने का प्रयास किया गया है।
भारतीय जनता पार्टी एक ओर तो संवैधानिक व्यवस्थाओं की दुहाई दे रही है, वही दूसरी तरफ गैर-संवैधानिक तरीके से कांग्रेस पार्टी के विधायकों को बंधक बना कर रखा हुआ है।
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस विधायकों को सावधान किया कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह में न आए। भाजपा अफ़वाह फैलाने में माहिर है। सभी लोगों को सजग और सतर्क रहना है।
मुख्यमंत्री ने विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन कांग्रेस विधायकों की एकजुटता और मर्यादित आचरण की सराहना की। उन्होंने कहा कि हम गांधी जी के मार्ग पर चल रहे हैं और यही हमारी शक्ति है जिसके आधार पर हम सत्ता लोलुप लोगों को मुहतोड़ जवाब देकर प्रजातांत्रिक मूल्यों की रक्षा कर सकेंगे। सदन में भाजपा के व्यवहार और आचरण से जाहिर है कि वे संवैधानिक तरीकों से नहीं बल्कि अवैधानिक तरीके से सत्ता में आने के सपने देख रहे हैं।
बैठक में कांग्रेस पक्ष के सभी विधायकों के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद दिग्विजय सिंह, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक मुकुल वासनिक एवं हरीश रावत तथा पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह उपस्थित थे।बैठक का संचालन गोविंद सिंह ने किया।

Comments
Post a Comment