Posts

Showing posts with the label Russian Ukraine crisis

आपरेशन गंगा सफलता के लिए सीमा पर केन्द्रीय मंत्री कर रहे समन्वय के साथ फंसे हुए नागरिकों की सहायता, क्या है आपरेशन गंगा जानिये।

Image
 रूस द्वारा यूक्रेन के खिलाफ मिलिट्री कारवाई के चलते यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को पोलैंड, हंगरी, रोमानिया और स्लोवाक गणराज्य के साथ सीमा पार करने वाले रास्तो से भारत लाया जाए ऐसी भारत सरकार की रणनीति है, इस हेतु 27 फरवरी, 2022 को विदेश मंत्रालय ने यूक्रेन से भारतीय नागरिकों को निकालने में सहायता के लिए 24×7 नियंत्रण केंद्र स्थापित कर एक बहु-आयामी निकासी योजना शुरू की जिसे नाम दिया गया आपरेशन गंगा।  मंत्रालय ने इसके लिए ट्विटर हैंडल ‘OpGanga’  को भी एक्टिवेट किया है। आपरेशन गंगा के तहत केन्द्रीय मंत्रियों की कार्यवाही देखने के लिए.......... यहां 👇क्लिक करें  जब रूस ने यूक्रेन के खिलाफ अपना आक्रमण तेज कर दिया तो यूक्रेन के हवाई क्षेत्र को नागरिक विमान संचालन के लिए बंद करने के बाद यह निकासी अभियान शुरू हुआ। अब तक, भारत सरकार फंसे हुए नागरिकों को वापस लाने के लिए एयर इंडिया की कई विशेष उड़ानें संचालित करने में कामयाब रही है तथा अब इसमें भारतीय वायुसेना के विमानों को भी शामिल किया जा रहा है। इस आपात स्थिति के चलते भारत सरकार ही नागरिकों की निकासी का खर्च वहन कर र...